मुख्य विकास अधिकारी ने 30 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

8
0 0
Read Time:4 Minute, 13 Second

देहरादून: मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में जिला योजना, राज्य योजना, केन्द्र पोषित, वाह्य सहायतित योजनाओं तथा 30 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि विभागों को योजनाओं की प्रगति अभी से बढ़ाते हुए शत-प्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य करने वाले विभागों को निर्देशित किया कि कार्यों में शत-प्रतिशत प्रगति बढ़ाते हुए प्रमाण-पत्र भी दें। उन्होंने निर्देशित किया कि विभागों के कार्यों की धरातल पर प्रगति की क्रॉस वैरीफिकेशन भी कराई जाएगी। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि कार्यदाई संस्था के चयन में देरी न करें। साथ ही ध्यान रखें कि सक्षम कार्यदाई संस्था को ही कार्य आवंटित किए जाए। उन्होंने कहा कि धनराशि वापस करने वाले विभागों के संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया कि अगले माह से शून्यध्न्यून प्रगति वाले विभागों को उनकी ओर से नोटिस प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी 30 सूत्रीय कार्यक्रम की निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट प्रेषित करना सुनिश्चित करें, जिसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। साथ ही निर्देशित किया कि जिन विभागों द्वारा 30 सूत्रीय कार्यक्रम रिपोर्टध्सूचना प्रस्तुत नहीं की गई है वह आज शाम तक सूचना निर्धारित प्रारूप पर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी प्रगति अभी से बढ़ाते हुए कार्यों में शत-प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें।  

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिला योजनाध्राज्य योजनाध्केन्द्र पोषितध्वाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति बढ़ाते हुए मार्च से पूर्व प्राप्त धनराशि को शत-प्रतिशत व्यय करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विद्याधर कापड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ0 मिनाक्षी जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग मोहित चैधरी, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, सहायक जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रकाश सिंह भण्डारी, जिला पूर्ति अधिकारी विवेक शाह एवं सिंचाई, शिक्षा, लोनिवि सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish