“स्वास्थ्य चिंतन” शिविर देहरादून में होगा आयोजित, 14 से 15 जुलाई तक

12
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

देहरादून: सेंट्रल कॉउन्सिल ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की 15वीं वार्षिक बैठक चिंतन शिविर के रूप में देहरादून में 14 से 15 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। इस शिविर का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया 14 जुलाई को करेंगे। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डा. भारती पवार, प्रो एसपी बाघेल भी उपस्थित रहेंगे।

सेंट्रल कॉउन्सिल ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की शीर्ष परामर्शदायी संस्था है। यह संस्था चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े नीतिगत एवं कार्यक्रम क्रियान्नवयन से संबंधित मामलों की समीक्षा कर आमजन को लाभ पहुंचाए जाने हेतु सुझाव प्रस्तुत करती है।

इस चिंतन शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंत्रीगणों एवं आला अधिकारियों समेत सभी 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं आला अधिकारियों समेत लगभग 108 प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। बैठक से जहां एक ओर कई जनोपयोगी स्वास्थ्य चर्चाओं, स्वास्थ्य कार्यक्रम संबंधी दिशानिर्देशों, संबंधित दस्तावेज लोकार्पणों की संभावना है, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में इस स्तर के कार्यक्रम आयोजन से स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य की क्षमता और आवश्यकताओं को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया जा सकेगा।

चिंतन शिविर में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, आयुष्मान भव कैम्पेन, पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट कैडर, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, मीसल्स रूबेला उन्मूलन कार्यक्रम, पीसीपीएनडीटी, मेडिकल नर्सिंग शिक्षा, अंग प्रत्यारोपण, डिस्ट्रिक्ट रेजीडेंसी प्रोग्राम तथा गैर संचारी रोग प्रबंधन जैसे विषयों पर विचार मंथन किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish