सभी राज्यों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग किया

12
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

देहरादून: प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या दिल्ली पहुंची जहां उन्होंने केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई वाणिज्य भवन नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित सभी प्रदेश व केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

इस सम्मेलन में मोटे अनाजों की खरीद और वितरण के लिए एक कार्य योजना विकसित करने, आगामी धान खरीद व्यवस्था को और अधिक सुगम व कृषकों के लिए सुविधाजनक बनाये जाने पर चर्चा के साथ ही  पी.डी.एस मे सुधार, स्मार्ट पी. डी. एस योजना के क्रियान्वयन तथा राशन की दुकानों की मॉडल एफपीएस पर प्रस्तुति दी गयी।

साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से इस वर्ष धान की एमएसपी बढ़ाई जाने का अनुरोध किया। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पर विचार किया जाएगा। जिस पर मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के समस्त किसानों को बधाई दी है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चैबे, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, खाद्य सचिव भारत सरकार तथा सभी राज्यों के खाद्य सचिव व विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish