बौद्ध अनुयायियों व कांग्रेस ने दलाईलामा के दुष्प्रचार के विरोध में निकाली रोष रैली

2809679-untitled-11-copy
0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second

रिकांगपिओ: बौद्ध गुरु दलाईलामा के दुष्प्रचार को लेकर सोमवार को किन्नौर कांग्रेस व बौद्ध अनुयायियों ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में रैली निकालकर रोष प्रदर्शन किया। दलाईलामा के ट्रांसलेटर आचार्य रोशन लाल नेगी की अध्यक्षता में निकाली गई इस रोष रैली में किन्नौर कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व बौद्ध अनुयायियों ने भाग लिया तथा यह रैली कांग्रेस कार्यालय रिकांगपिओ से शुरू हुई तथा मेन बाजार होते हुए पी.एन.बी. बैंक तक पहुंची तथा वापस मुख्य चौक पर समाप्त हुई।

इस अवसर पर दलाईलामा के ट्रांसलेटर आचार्य रोशन लाल नेगी ने कहा कि कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम में बौद्ध गुरु दलाईलामा ने एक बच्चे को दादा की तरह प्यार किया था परन्तु दुर्भाग्य की बात है कि कुछ सोशल मीडिया पोर्टलों व न्यूज चैनलों द्वारा बौद्ध गुरु दलाईलामा के बारे में जो दुष्प्रचार किया जा रहा है।

उसके विरोध व दलाईलामा के समर्थन में आज रिकांगपिओ में रैली निकालकर रोष प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के दुष्प्रचार से परम पावन दलाईलामा की छवि खराब नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा कि दलाईलामा हमारे देश के राष्ट्रीय अतिथि हैं तथा पूरे संसार में वह भारत से शांति का संदेश दे रहे हैं परंतु कुछ लोगों ने बौद्धों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कुप्रयास किया है जिसका हम विरोध करते हैं।

इस रोष रैली में प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट डा. सूर्य बोरस नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश नेगी, किनफैड चेयरमैन चंद्र गोपाल नेगी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश नेगी, महासचिव निर्मल चंद्र, अध्यक्ष कल्पा ब्लॉक प्रीतम नेगी, पूह ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी, कल्पा तहसील अध्यक्ष जे.के. नेगी, सांगला तहसील अध्यक्ष अंकुश नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, महिला कांग्रेस राज्य सचिव अनीता नेगी, इंटक जिला अध्यक्ष मान चंद नेगी व प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य दयाल सिंह नेगी, सचिव ब्लॉक कांग्रेस कल्पा वासु नेगी व अन्य कार्यकत्र्ता शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish