देश छोड़कर भागने वाले पू्र्व राष्ट्रपति राजपक्षे श्रीलंका लौटे
Raveena kumari September 3, 2022
Read Time:1 Minute, 14 Second
कोलंबो: श्रीलंका के अपदस्थ राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश लौट आये हैं। श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते जारी भारी विरोध प्रदर्शन के बाद गोटाबाया जुलाई में देश छोड़कर चले गए थे। पूर्व राष्ट्रपति के स्वदेश लौटने की पुष्टि एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने की।
आर्थिक संकट से नाराज प्रदर्शनकारियों द्वारा उनके कार्यालय और आवास पर धावा बोल दिया था, जिसके बाद गोटाबाया राजपक्षे इस्तीफा देकर देश छोड़कर चले गए थे। गोटाबाया मालदीव के रास्ते सिंगापुर भाग निकले थे। उन्होंने कुछ समय थाईलैंड में बिताए थे।
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में आर्थिक संकट अभी भी बरकरार है और सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन के बाद हालात सुधार के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है।
