मुख्यमंत्री धामी और विस अध्यक्ष ने स्वर्ण जीतने पर लक्ष्य सेन को दी बधाई
Raveena kumari August 8, 2022
Read Time:1 Minute, 12 Second
देहरादून: मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने लक्ष्य सेन की ओर से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लक्ष्य सेन ने अपनी खेल प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वो इसी तरह आगे भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने देवभूमि उत्तराखंड के सपूत लक्ष्य सेन को कॉमनवेल्थ गेम्स के बेहतरीन प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी देते हुए कहा कि लक्ष्य सेन ने ऐतिहासिक प्रदर्शन से देश के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी ऊंचा किया है। आज उत्तराखंड के लिए यह गौरव का पल है।
