हिमाचल में किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, 15 अगस्त तक चलेगी यात्रा

1846537-768-512-15973261-thumbnail-3x2-kinner
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

रिकांगपिओ: जिला किन्नौर की किन्नर कैलाश यात्रा प्रशासन द्वारा सोमवार से शुरू कर दी गई है तथा यह यात्रा 15 अगस्त तक चलेगी । हालांकि प्रशासन द्वारा प्रतिदिन जिला व जिले से बाहरी 85 श्रद्धालुओं को यात्रा पर भेजने का टारगेट रखा गया था परंतु श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया जा रहा है।

उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि किन्नौर कैलाश यात्रा दो-तीन वर्ष के बाद फिर से आरंभ कर दी गई है तथा यात्रा का संचालन सही रूप से करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां कर ली है। यह यात्रा सुचारू रूप से हो इसके लिए इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में कई लोगों को पता नहीं होने के कारण लोग सपोर्ट पर ही पहुंच रहे हैं जहां उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा । उन्होंने यह भी कहा कि ऑन लाइन व ऑफलाइन आवेदन पत्र के आधार पर 85 श्रद्धालुओं को ही यात्रा पर जाने का टारगेट रखा गया था परंतु श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण इसका डेली टारगेट भी बढ़ाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि किन्नौर कैलाश यात्रा में जाने वाले लोगों के लिए मेडिकल टीम व पुलिस की क्यूआरटी टीमें जगह जगह तैनात की गई हैं तथा यात्रा के लिए लोगों को चेकअप करने के बाद ही स्वास्थ्य जांच के बाद ही लोगों को यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है तथा प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गुफा में ऑक्सीजन सिलेंडर का भी प्रबंध किया गया है।

उपायुक्त ने सभी यात्रियों से आग्रह किया कि वे यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने में अपना विशेष सहयोग दें तथा साथ ही मार्ग में आने वाली विभिन्न वनस्पतियों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचाए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish