बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा की कमान
Raveena kumari July 30, 2022
Read Time:57 Second
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने नियुक्त आदेश जारी किया है।

इससे पहले मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष थे। महेंद्र भट्ट ने कुछ दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उल्लेखनीय है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपने हारे विधायकों को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। भट्ट इस बार चुनाव हार गए थे।