शातिर चोर गिरफ्तार, दूध की गाड़ी चलाता था

8a7e3f19_2bd9_417e_8cff_5ebf9634dec4_354_H@@IGHT_0_W@@IDTH_600
0 0
Read Time:3 Minute, 24 Second

देहरादून: बारिश के मौसम में चोरों की मौज हो रही है। एक शातिर चोर ने एक ही रात में दूध की दो डेरियों से क़रीब तीन लाख कैश चोरी कर लिया। ये दोनों चोरियां नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में 25 जुलाई को हुई थी, जिनका पुलिस ने खुलासा कर दिया।

पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपित मोहित डिसूजा दूध की गाड़ी चलता है। मोहित को ये पता था कि इन डेरियों पर कैश रात को भी रखा होता है। आधी रात करीब दो से तीन बजे के बीच मोहित ने दोनों डेरियों का ताला तोड़ कर पूरी घटना को अंजाम दिया। ये दोनों चोरियां नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में 25 जुलाई को हुई थीं।

पुलिस को मुखबिर के माध्यम से जानकारी मिली कि रिंग रोड पर स्थित डेरियों में हुई चोरी की घटनाओं को मोहित डिसूजा नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने 26 जुलाई को अभियुक्त मोहित डिसूजा निवासी गढ़वाली कॉलोनी ऑर्डिनेंस टी फैक्टरी के पास थाना रायपुर, देहरादून मूल निवासी ग्राम हलदोई, नयाबलीवाला रोड, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को चोरी के माल के साथ लोअर नत्थनपुर, नेहरू कालोनी से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त मोहित डिसूजा ने बताया गया कि वह रिंग रोड में राज डेरी में दूध की गाड़ी चलाने का काम करता है और अपने परिवार के साथ रायपुर में किराए के मकान में रहता है। पिछले कुछ समय से उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही थी। उसके पास मकान का किराया देने तक के पैसे नहीं थे, इस पर उसने लालच में आकर रिंग रोड में ही स्थित बालाजी और गढ़वाल डेरी में चोरी करने की योजना बनाई।

उसे जानकारी थी कि उक्त डेरियों के संचालक अपनी दिन भर की बिक्री के बाद सारा कैश दुकान के गल्ले में ही रख देते हैं। 25 जुलाई को समय लगभग 03.00 बजे प्रात: उसके द्वारा उक्त दोनों डेरियों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। मौके से चोरी किये गये रुपयों में से कुछ रुपये उसने अपनी मोटर साइकिल पर लगे बैग और मोटरसाइकिल की सीट के अन्दर छिपाकर रखा है और कुछ रुपये मैने खर्च कर दिये हैं। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम बरामद कर लिया है। आरोपी मोहित पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish