आकांक्षी जिलों की केंद्र सरकार को विशेष चिंता: मदन कौशिक

untitled_1_839_H@@IGHT_0_W@@IDTH_600
0 0
Read Time:4 Minute, 27 Second

देहरादून: केंद्र सरकार की परियोजना आकांक्षी जिलों की चिंता अब मूर्त रूप ले रही है। आकांक्षी जिलों के विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार कृतसंकल्पित है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को व्यक्त किए।

प्रदेश अध्यक्ष कौशिक आकांक्षी जिलों के बारे में मीडिया को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिलों के विकास में मीडिया की सहभागिता जरूरी है। हम क्या कर रहे हैं, यह भी लोगों तक पहुंचे इन संदर्भों में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हम आकांक्षी जिलों को विकास में श्रेष्ठ बनाना चाहते हैं। आकांक्षी जिलों की दृष्टि से उत्तराखंड में 2 जिले चयनित किए गए हैं, जिनमें ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार जिले के नाम शामिल है।

ऊधमसिंह नगर में जिले में पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रियों का दो दिवसीय भ्रमण हो चुका है और उनकी विकास की जानकारी केंद्र और प्रदेश को दी गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को हरिद्वार पहुंच रहे हैं। वे तीन दिन तक हरिद्वार में रहेंगे। केंद्र सरकार की अपेक्षा है कि आकांक्षी जिलों को कैसे आगे बढ़ाया जाए? इनकी विकास की नीतियां कैसे सुदृढ़ हों और यह जनपद श्रेष्ठतम बनें। इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समाज के विभिन्न वर्गों से भी भेंट करेंगे। उनमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोग, विशिष्ट जन तथा आम लोग शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कार्यकर्ताओं से भी भेंट करेंगे और इन सबसे परिचर्चा करेंगे कि इन जिलों को आगे बढ़ाने में क्या महत्वपूर्ण कार्य किया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत आकांक्षी जिलों के विकास को उत्तरोत्तर बढ़ाने के लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड हर दृष्टि से समृद्धि बने इसके लिए केंद्र चिंतित है। दो मंत्रियों का आकांक्षी जिलों में भ्रमण इसी बात का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार चाहती है कि प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य की स्थिति और सुदृढ़ हो, मातृशक्ति और मजबूत हो तथा प्रसूता महिलाओं को और सुविधा दी जाए। हर तरह से सामाजिक संरचना मजबूत की जाए यह केंद्र और प्रदेश की दोनों की आकांक्षा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उत्तराखंड की राज्यसभा की रिक्त सीट के संदर्भ में पैनल बनाया जा रहा है। इसके लिए दो दिनों से बैठकर चल रही है। हम पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजेंगे और वहां से घोषणा होगी। केंद्रीय नेतृत्व इस संदर्भ में निर्णय लेगा कि किसे राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतरता के क्रम में राजनीति और समाज सेवा दोनों में जुटी रहती है इसी का प्रमाण है कि हम सब निरंतर विकास को गति देते हुए राजनीति को भी संचालित कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, भाजपा मंत्री आदित्य चौहान उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish