ह्यात होटल्स कॉर्पोरेशन ने देहरादून में की ह्यात रीजेन्सी की ओपनिंग

cm-ap_500_H@@IGHT_418_W@@IDTH_600
0 0
Read Time:8 Minute, 45 Second

देहरादून: ह्यात होटल्स कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को ह्यात रीजेन्सी देहरादून की ओपनिंग की घोषणा की । 263 कमरों वाला यह होटल उत्तराखण्ड में ह्यात का पहला होटल है जो देश में ब्राण्ड की मौजूदगी को और सशक्त बनाएगा। ह्यात रीजेन्सी ब्राण्ड के तहत उत्पादकता को ध्यान में रखते हुए होटल का डिज़ाइन तैयार किया गया है, जो छुट्टी मनाने वाले पर्यटकों और कारोबार के सिलसिले में आने वाले आगंतुकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा।

तकरीबन 4.25 एकड़ क्षेत्रफल में फैला ह्यात रीजेन्सी देहरादून भारत के लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य, मसूरी की पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। देश भर से बड़ी संख्या में पर्यटक गर्मियों में गर्मी से निज़ात पाने और सर्दियों में पहाड़ों की ठंडक का लुत्फ़ उठाने के लिए यहां आते हैं। मालसी जंगलों और हिमालय की पहाड़ियों से घिरा यह होटल हवाई एवं रेल सेवाओं के माध्यम से देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा है। आस-पास के लोकेशन्स के साथ अच्छी कनेक्टिविटी होने के कारण यह जश्न मनाने के लिए उपयुक्त स्थान है। साथ ही उन यात्रियों के लिए भी बेहतरीन प्रॉपर्टी है जो प्रकृति के खूबसूरत नज़ारों के बीच छुट्टी का आनंद उठाना चाहते हैं और रिलेक्स करना चाहते हैं।

‘‘हमें खुशी है कि हम ह्यात के सदस्यों और मेहमानों का स्वागत ह्यात रीजेन्सी देहरादून में करने जा रहे हैं, जो उत्तराखण्ड में ह्यात का पहला होटल है।’’ संजय शर्मा, वाईस प्रेज़ीडेन्ट एवं कंट्री हैड, ह्यात ने कहा। ‘‘ह्यात रीजेन्सी देहरादून न सिर्फ इस क्षेत्र के लिए बल्कि अन्य गंतव्यों के लिए भी पहला ह्यात होटल है, जहां हमारे मेहमान यात्रा करते हैं और ह्यात की सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटेलिटी का अनुभव पाना चाहते हैं।’’

होटल की ओपनिंग पर बात करते हुए हरकरण सिंह, जनरल मैनेजर- ह्यात रीजेन्सी देहरादून ने कहा, ‘‘ह्यात रीजेन्सी देहरादून यात्रियों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, जो प्रकति के खूबसूरत नज़ारों के बीच अपने मेहमानों को बेजोड़ अनुभव प्रदान करता है। इस होटल में मेहमान जश्न मना सकते हैं, छुट्टी का आनंद ले सकते हैं और आराम से रिलेक्स कर सकते हैं।’’

आधुनिक गेस्टरूम
ह्यात रीजेन्सी देहरादून को अरबन रिर्ज़ार्ट की तरह डिज़ाइन किया गया है, जो अपने आधुनिक आर्कीटेक्चर के साथ मेहमानों को स्टाइलिश, फंक्शनल और एनर्जी से भरपूर अनुभव देता है। होटल में 24 स्यूट सहित कुल 263 कमरे हैं, जहां से मेहमान मालसी जंगलों और पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारों का आनंद उठा सकते हैं। होटल में छह कैटेगरीज़ में रूम उपलब्ध हैं- रीजेन्सी किंग / ट्विन, रीजेन्सी क्लब किंग/ ट्विन विद बालकोनी, रीजेन्सी डीलक्स रूम, रीजेन्सी स्यूट, एक्ज़क्टिव स्यूट और प्रेज़ीडेन्शियल स्यूट। प्रॉपर्टी में 24 इंटरकनेक्टेड रूम सेट हैं, जो हर तरह के ग्रुप और परिवारों के लिए अनुकूल हैं। क्लब और स्यूट रूम में ठहरने वाले उपभोक्ता रूफटॉप पर रीजेन्सी क्लब लाउंज का एक्सेस भी पा सकते हैं

डाइनिंग
ह्यात रीजेन्सी देहरादून अपने स्वादिष्ट व्यंजनों, स्थानीय एंव विश्वस्तरीय फ्लेवर्स और बेहतरीन हॉस्पिटेलिटी के साथ डाइनिंग का बेजोड़ अनुभव प्रदान करता है। हर रेस्टोरेन्ट स्थानीय समुदायों और पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में ह्यात की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ह्यात लव्स लोकल पहल के तहत आस पास के छोटे कारीगरों से खरीदे गए रीटेल प्रोडक्ट्स द मार्केट में बेचा जाएगा। वे मेहमान जो स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाना चाहते हैं, उनके लिए रूफटॉप रेस्टोरेन्ट बेयुल पहाड़ों और घाटियों के बेहतरीन फ्लेवर्स पेश करता है, यहां आने वाले मेहमान उत्तर भारत से लकर तिब्बती क्लासिक तक हर तरह के व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। शिक माल्ट बार ‘व्हिस्की’ और ग्लाबल बेवरेजेज़ की व्यापक रेंज पेश करता है। रूफटॉप पूलसाईड बार स्काय पूल बार एण्ड डेक ग्रिल्स, कॉकटेल्स और तेप्पनयाकी आईसक्रीम्स की स्वादिष्ट रेंज उपलब्ध कराता है। रेंज-द कॉस्मोपोलिटन फूड गैलेेरी में भी क्षेत्रीय पहाड़ी व्यंजनों, मिठाईयो,ं ताज़े बेक किए गए व्यंजनों और बेवरेज़ेज़ की स्वादिष्ट रेंज उपलब्ध है, जहां मेहमान प्रकृति के खूबसूरत नज़ारों के बीच इन व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं।  

मीटिंग्स और कार्यक्रम
छुट्टी मनाने वाले पर्यटकों के अलावा ह्यात रीजेन्सी देहरादून मीटिंग्स और इवेन्ट्स के लिए भी अनुकूल है। जहां 33500 वर्गफीट स्पेस में इंडोर और आउटडोर वैन्यू उपलब्ध हैं। इनमें भव्य रीजेन्सी बॉलरूम और लॉन, विस्ता लॉन, रेंज लॉन, तीन स्पेशियस स्टुडियो, द पिनाकल लाउंज, एक बोर्डरूम शामिल है। इन सभी स्पेसेज़ को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि ये पारिवारिक जश्न, कॉर्पोरेट मीटिंग और कम्युनिटी प्रोग्रामों के लिए बेहतरीन हैं।

रीक्रिएशन और वैलनैस
ह्यात रीजेन्सी देहराूदन अपने मेहमानों को शांत एवं उत्पादक स्टे का अनुभव देता है। स्टे फिट स्टुडियो में कई वैलनैस एक्टिविटीज़ उपलब्ध हैं, जहां मेहमान आउटडोर सेटिंग में मेडिटेशन, योगा कर सकते हैं। इसके अलावा होटल में एक लक्ज़री स्पा भी है, जहां छह ट्रीटमेन्ट रूम और एक ऑनसाईट सैलून भी है।

मेहमानों के लिए बेहतरीन अनुभव
ह्यात रीजेन्सी देहरादून स्थानीय व्यंजनों, एडवेंचर स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गाइडेड हाईक्स का भी बेहतरीन अनुभव देता है। यहां आने वाले परिवार ह्यात के सिगनेचर किड्स प्रोग्राम, कैम्प ह्यात का आनंद उठा सकते हैं। इस प्रोग्राम में बच्चों के लिए लोकल कैम्प ह्यात मैस्कोट- द माल्सी शामिल है, जो बच्चों को चैक-इन का पर्सनलाइज़्ड अनुभव देता है। इसके अलावा बच्चे क्राफ्ट प्रोजेक्ट, पॉटरी मेकिंग, काईट फ्लाइंग, टेªज़र हंट का आनंद भी उठा सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish