सरकार बेहतर चिकित्सा को लेकर संकल्पित है: पुष्कर सिंह धामी

pp_338_H@@IGHT_0_W@@IDTH_600 (1)
0 0
Read Time:4 Minute, 54 Second

देहरादून: चिकित्सकों ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गुरुवार को गंभीर बीमारियों से बचाव की जानकारी देने के साथ सचेत रहने की सलाह दी। उन्होंने हवा,पानी और शुद्ध आहार के साथ स्वच्छ पर्यावरणीय जीवन पर फोकस किया।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार बेहतर चिकित्सा को लेकर संकल्पित है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने आज मसूरी में राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी को डीएलएफ की ओर से प्रदान किए गए चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने मसूरी उप चिकित्सालय के लिए डीएलएफ की ओर से दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी उप चिकित्सालय में इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से मसूरी और आसपास के क्षेत्रों धनोल्टी, नैनबाग और जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सुविधा होगी।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध दून चिकित्सालय के अन्तर्गत स्त्री रोग और प्रसूति विभाग में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभाग में आने वाली महिलाओं और उनके साथ आने वाले लोगों को गर्भाशय के मुंह के कैन्सर के विषय में जानकारी दी गयी। कार्यशाला में नियमित (पीएपी) पैप जांच के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उन्नत स्क्रीनिंग जैसे कोल्पोस्कोपी, बायोप्सी और उपचार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में महिलाओं को किया जागरूक

कार्यशाला में डॉ. के.सी.पन्त, चिकित्सा अधीक्षक,रा.दू.में.का. दून चिकित्सालय की ओर से महिलाओं को उक्त बीमारी के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए आगे आने के लिए अपील की गई।

चलेगी ओपीडी

कार्यशाला में बताया कि ओपीडी प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अपराह्न 1 से 2 बजे तक चलेगी। जिसमें महिलाओं को सावधानियों एवं उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कार्यशाला में डॉ. चित्रा जोशी,डॉ.नेहा महाजन, सिस्टर इन्चार्ज,सिस्टर किरन, जेआर सहित प्रशिक्षु चिकित्सक उपस्थित थे।

रोगमुक्त के लिए यह दिवस सार्थक: डॉ.वीकेएस संजय

प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.वीकेएस संजय का कहना है कि स्वास्थ्य से जुड़े लोगों को विश्व स्वास्थ्य दिवस चिकित्सा में और सघनता लाने की प्रेरणा देता है। हम सब मिलकर आम आदमी को रोगमुक्त करें ,यह इस दिवस की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि अब हम सभी इस बात पर ज़्यादा ध्यान देना होगा कि हम क्या खा रहे हैं ताकि बीमारियों से बचे रहें। अपनी डाइट में सेहतमंद फूड को शामिल करने के साथ ही एक्सरसाइज़ भी करना होगा।

स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता,सरकार कर रही प्रयास: स्वास्थ्य महानिदेशक

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.तृप्ति बहुगुणा का कहना है कि हर व्यक्त का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उत्तराखंड सरकार इस दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। हमारे जीवन में कई वस्तुओं का प्रभाव पड़ता है जिनका समन्वय करना आवश्यक है। हमारा हवा-पानी शुद्ध हो, अपशिष्ट प्रबंधन ठीक हो।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish