नरेंद्रनगर के पसर गांव में गुलदार ने व्यक्ति को बनाया निवाला
Read Time:1 Minute, 15 Second
ऋषिकेश: नरेंद्र नगर ब्लॉक के सर गांव में गुलदार ने एक व्यक्ति को निवाला बना दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
धामन्दस्यू पट्टी के पसर गांव में पिछले लंबे समय से गुलदार सक्रिय है। सोमवार की सुबह पसर गांव निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ भगत अपने घर के आंगन में पूजा पाठ के बाद सूर्य अर्घ्य चढ़ा रहे थे। तभी गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया। गुलदार उन्हें घसीट कर ले गया।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि राजेंद्र सिंह उर्फ भगत घर में अकेले रहते थे। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए, राजेंद्र सिंह उर्फ भगत की तलाश की गई। घसीटने के निशान को देखते हुए ग्रामीणों ने जंगल में तलाश की। घर से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में राजेंद्र सिंह उर्फ भगत का शव बरामद किया गया।
