विकासनगर में यूटिलिटी खाई में गिरने से, 12 लोगों की मौत की आशंका
Raveena kumari October 31, 2021
Read Time:1 Minute, 12 Second
देहरादून: उत्तराखंड के विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बस के खाई में गिरने से करीब 12 लोगों की मौत की खबर है। फिलहाल, पुलिस और एसडीआएफ की टीम राहत-बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।
चकराता तहसील से जुड़े भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी रविवार सुबह पीएमजीएसवाई के बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 300 मीटर आगे चलकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में यूटिलिटी सवार थे । 16 लोग हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना है। घटना की सूचना से राजस्व और थाना पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। एसडीएम चकराता सौरभ असवाल ने बताया घटनास्थल के लिए चकराता और त्यूणी तहसील से राजस्व टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है।
