अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने भेजा जेल
Raveena kumari June 26, 2021
Read Time:1 Minute, 13 Second
ऋषिकेश: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुनि की रेती थाना क्षेत्र में एसओजी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। एसओजी टीम ने 23 पेटी अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एसओजी प्रभारी विक्रम बिष्ट ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसओजी की टीम ने कार्रवाई की । उन्होंने बताया कि मूलरूप से शिवपुरी के रहने वाले राकेश सिंह भंडारी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुनि की रेती पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगे अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
