कोरोना जांच घोटाले को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर गरजे आप कार्यकर्ता, नारेबाजी के साथ फोड़े घडे: आप

0 0
Read Time:5 Minute, 44 Second

देहरादून: कुंभ में कोरोना जांच में हुए बड़े घोटाले को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बीजेपी के घोटालों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए बीजेपी नेताओं के भर चुके पाप के घड़े को सांकेतिक घड़ा फोड़कर प्रदर्शन किया ।

पूरे प्रदेश में गढ़वाल से लेकर कुमाऊ तक आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सीएम के इस्तीफे की मांग के साथ सभी जांचों का ऑडिट समेत घोटाले की न्यायिक जांच की मांग की ।

राजधानी देहरादून में भी सभी विधानसभाओं के आप कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया । आप कार्यकर्ता सुबह 11.30 बजे बलबीर रोड, देना बैंक से बीजेपी प्रदेश कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया ।

बीजेपी कार्यालय से पहले आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका । इसके बाद सभी आप कार्यकर्ता वहीं जमा हो गए ,और वहीं बैठकर उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बीजेपी के राज में हुए कुंभ फर्जीवाडे में पाप के घडे फोडकर जमकर प्रदर्शन भी किया।

आप कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सीएम के इस्तीफे की मांग के साथ सभी जांचों का ऑडिट समेत पूरे घोटाले की न्यायिक जांच की मांग की।बड़ी संख्या में प्रदर्शन में पहुंचे आप कार्यकर्ताओं की इस दौरान पुलिस कर्मियों से नौक झौंक भी हुई।

इस दौरान आप उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि, अब बीजेपी के पाप का घडा पूरी तरह भर चुका है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी ने उत्तराखंड को लूट का अड्डा बना दिया है। कुंभ में बीजेपी नेताओं की सांठगांठ से एक निजी लैब को कोरोना जांच का ठेका दिया गया ,जिससे फर्जी जाचों के नाम पर लाखों लोगों की जान से खिलवाड करते पूरे विश्व में उत्तराखंड की साख को बट्टा लगाया। उन्होंनें कहा प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा खुद मुख्यमंत्री के पास है इसलिए इस घोटाले के बाद नैतिक रूप से उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस दौरान आप नेता रविन्द्र जुगरान ने बताया कि, कुंभ गंगा जमुना तहजीब की मिशाल है जो हर 12 वर्ष में आयोजित किया जाता है और लाखों श्रद्धालु इसमें आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। लेकिन बीजेपी के कृत्यों से कुंभ भी पूरी तरह बदनाम हुआ,जिससे पूरे विश्व में भारत की साख खराब हुई है।

उन्होंने कहा कि कुंभ के साथ साथ बाॅर्डरों और अन्य जगहो पर जो जांचें हुई ,उसमें भी बडा फर्जीवाडा हुआ है,जिसके लिए आप पार्टी मांग करती है सभी जांचों का ऑडिट होना चाहिए उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री खुद प्रदेश के स्वास्थय मंत्री हैं और वो ये मान भी रहे हैं कि घोटाला हुआ है तो क्यो सरकार सीटिंग जज से जांच नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा सीएम को तत्काल हाईकोर्ट के सिटिंग जज से इस घोटाले की जांच करवाने के निर्देश के साथ खुद सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इसके बाद आप कार्यकर्ताओं नें प्रदर्शन के दौरान फोडे गए सभी फूटे घडों को सडक से उठाकर सफाई अभियान किया ताकि किसी भी वाहन और पैदल चलने वालों को इससे कोई नुकसान ना पहुंचे। इस सफाई अभियान में संजय भट्ट,रविन्द्र जुगरान,रविन्द्र आनंद ,डी के पाल समेत कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

आप के आज बीजेपी कार्यालय पर किए प्रदर्शन में विशाल चौधरी ,रजिया बेग,नवीन पिरशाली,उमा सिसोदिया,संजय भट्ट,रविन्द्र आनंद,रविन्द्र जुगरान,रवि बांगिया,राजेन्द्र सिंह,मनोज चौहान,अशोक सेमवाल,उपमा अग्रवाल,सुशील सैनी,बबलू,भरत सिंह,डिंपल,विपिन खन्ना,शरद जैन,दीपक सेलवान,राजकुमार,गणेश कुडियाल,राजेश शर्मा,रिहाना,सीमा कश्यप,विनोद कुमार,मुकुल,उपमा अग्रवाल,आरती,नवाब,जितेन्द्र पंत,राजीव तोमर,अमित अग्रवाल,गुरमेल,रिंकी जाॅर्ज,अनंत राम,प्रदीप कोठियाल,सुशील आदि अन्य आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish