उत्तराखण्ड पुलिस ने पकड़ी 1 करोड़ 20 लाख की पकड़ी शराब रुद्रपुर एसओजी के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
Raveena kumari June 21, 2021
Read Time:1 Minute, 11 Second
रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जनपद की रुद्रपुर एसओजी की टीम ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी, जिसका खुलासा जिले के एसएसपी कुँवर ने किया। इसके साथ ही शराब पकड़ने वाली एसओजी टीम को एसएसपी ने 2500 का इनाम भी दिया।
एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने पत्रकार वार्ता करते हुए जानकारी दी कि देहरादून की अवैध बीयर अलग-अलग मार्का की कुल 2275 बेटी व अवैध अंग्रेजी शराब अलग-अलग मार्का की कुल 1600 पेटी बरामद हुई है। पूछताछ करने पर अभियुक्त रवि द्वारा बताया गया कि उक्त गोदाम रामेश्वर हवेलिया पुत्र माघो लाल का है।
वहीं एसएसपी ने इस पूरे मामले में कार्यवाही करने वाली एसओजी की टीम को 2500 का इनाम दिया है इसके साथ ही एसएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा बरामद किये गए माल की कुल कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है।
