Read Time:1 Minute, 16 Second
शेरु नेगी
हिमाचल/किन्नौर: बर्फबारी के कहर से हिमाचल का जनपद किन्नौर थराने लगा है। यहां बर्फबारी से सेब की फसल पूरी तरह से तबाह हो गयी है। साथ ही इस सीजन मेें पैदावार भी पूरी तरह से तबाह हो गया है। जिससे काश्तकारों में मायूसी छा गयी है।
हिमाचल के जनपद किन्नौर में सेब को आजीविका का मुख्य साधन माना जाता है। सेब जनपद की आर्थिकी की मुख्य रीढ है। इससे काश्तकारों में काफी मायूसी देखी जा रही है। क्योंकि फसल तबाह होने के चलते उन्हे सालभर नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
किन्नौर में सेब किसानों ने बैठक कर प्रशासन से शीघ्र बर्फबारी से सेब की फसल को हुए नुकसान का आकलन कराने व किसानों को क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। जनपद किन्नोर के अलावा बीते दिनों अन्य क्षेत्रो में भी से सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है
