प्रदेश के संस्कृत ग्राम किमोठा में,बद्रीनाथ मंदिर समिति के अधिशासी अधिकारी. बी डी सिंह ने किया भ्रमण
Raveena kumari April 17, 2021
Read Time:1 Minute, 16 Second
-किमोठा गांव व विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत
-विद्यालय की समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र होगा:बी डी सिंह
चमोली/किमोठा : प्रदेश के संस्कृत ग्राम किमोठा में श्री बद्रीनाथ मन्दिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी डी सिंह ने किमोठा स्थित संस्कृत विद्यालय का भ्रमण किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित स्थानीय जनता ने उन्हें विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया।
अद्यापकों की कमी ,भवन की जर्जरता आदि समस्त विषयों पर सिंह से वितृत चर्चा की गई। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि ,समस्त समस्याओं के समाधान यथाशीघ्र किये जयेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं किमोठा के समस्त जनों द्वारा डी एन सिंह का भव्य स्वागत गांव एवं विद्यालय मे किया गया।साथ ही यज्ञ सम्बन्धी बातों पर भी चर्चा हुई।
