उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धः ढौंडियाल

0 0
Read Time:5 Minute, 4 Second

पौड़ी: उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी ने आज पौड़ी के पदमा पैलेस सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन ढौडियाल ने अपने साथी संयोजको के साथ किया। वार्ता में मोहन ढौंडियाल ने कहा ’उत्तराखंड राज्य को बने 20 साल हो चुके हैं, प्रदेश के विकास का पहिया कई लोगों ने अपने नेतृत्व में लिया लेकिन विकास की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं देखा गया।

राज्य कि जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है लेकिन दिल्ली में बैठ कर उत्तराखंड की राजनीति करने वाले के कान तक हमारी बात पहुृच ही नहीं रही है और राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी राज्य में लोगों के सामने एक विकल्प के रूप में मौजूद है जो उत्तराखंड के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी एक सुनहरे भविष्य के साथ उत्तराखंड के लोगों के लिए खड़ी है।

आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी उत्तराखंड में नए विकल्प के रूप में आई है। जिसका नेतृत्व उत्तराखंड की जनता को खुद अपने हाथों में लेकर करना है।

अगर हमें अपने क्षेत्र के विकास में भागीदार बनना है और अपने प्रदेश का विकास करना है तो हमें अपने प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी को नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए।

उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी अपने अध्यक्ष संजय कुण्डलिया के नेतृत्व में राज्य के लोगों को सामने एक राजनीतिक विकल्प देने जा रहा है, जो समग्र उत्तराखंड को एक विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्पित है और जो बहुआयामी विकास के लिए दृढ़ निश्चय ले चुके है।

उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी आने वाले चुनाव में प्रदेश के 70 के 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और विजई होंगे। वार्ता में उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के अन्य संयोजको ने कहा ’हमारे पौड़ी कि स्थिति ऐसी है कि शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्था बदहाल हो चुकी है।

लोगांे को साधारण विमारी के इलाज के लिए के लिए देहरादून जाना पड़ता है अगर किसी को कोई गंभिर विमारी या आपातकालिन व्यवस्था कि जरूरत हो तो भगवान ही उसे बचाते है।

गत 20 वर्षों से विकास की मनगढ़ंत कहानियां सुनाते सुनाते राष्ट्रीय पार्टी ने उत्तराखंड को गर्त में धकेल दिया है। अब वक्त आ गया है कि अपने उत्तराखंड के युवाओं को आगे बढ़कर राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करनी पड़ेगी और अपने राज्य और अपने क्षेत्र के विकास के लिए आगे बढ़ना होगा।

उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी इसी दिशा में अपना कार्य कर रही है और राज्य के सभी वर्ग के युवाओं को साथ लेकर राजनीति में आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वह यह सुनिश्चित कर चुकी है कि अगर उत्तराखंड को विकास की ओर ले जाना है तो हमें युवा नेतृत्व को सामने रखना होगा।

इसीलिए तमाम युवा वर्ग उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी से जुड़ कर उत्तराखंड के आने वाले भविष्य को सुनहरे अक्षरों में लिखना चाहते है। प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के मोहन ढौंडियाल (प्रदेश संयोजक), मनोज सिंह नेगी (पार्टी प्रवक्ता), डॉ संदीप ढौंडियाल (चैबट्टाखाल संयोजक), पुर्वसैनिक चन्द्रशेखर नेगी (चैबट्टाखाल संयोजक), अजय सिंह नेगी (पौड़ी संयोजक) व पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish