एसएसपी ने सैनिक सम्मेलन में सुनी पुलिस कर्मियों की समस्याएं, 34 कर्मियों को किया सम्मानित

1db0ed37d0add2a1c763e2a06cc08209
0 0
Read Time:3 Minute, 32 Second

हरिद्वार: जनपद पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें जनपद के सभी थानों, शाखाओं और कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मियों ने अपनी विभागीय व पारिवारिक समस्याएं रखीं।

एसएसपी ने कर्मियों की कुशलक्षेम पूछकर उनकी समस्याएं सुनीं और खुलकर बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर निस्तारित होने वाली समस्याओं का समाधान किया गया, जबकि अन्य के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

34 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

सम्मेलन के समापन पर एसएसपी ने कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए 30 पुलिसकर्मियों को अक्टूबर माह के ‘मैन ऑफ द मंथ’ तथा तीन महिला पुलिसकर्मियों और एक महिला होमगार्ड को ‘वुमेन ऑफ द मंथ’ से सम्मानित किया।

मैन ऑफ द मंथ के लिए सम्मानित पुलिसकर्मी – एएचटीयू से एसआई नंद किशोर, हेड कांस्टेबल खेम सिंह और कांस्टेबल अजय राज, कोतवाली नगर से महिला कांस्टेबल शोभा, कनखल से हेड कांस्टेबल जितेंद्र शाह, श्यामपुर से महिला कांस्टेबल माधुरी त्रिपाठी, ज्वालापुर से कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, रानीपुर से एसआई अशोक सिरसवाल और कांस्टेबल कुंवर राणा, सिडकुल से एसआई देवेंद्र सिंह व रुड़की से एसआई पुष्पेंद्र सिंह, गंगनहर से हेड कांस्टेबल रघुवीर तोमर, झबरेड़ा से एसआई नीरज रावत और हेड कांस्टेबल रामवीर, भगवानपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट और कांस्टेबल उबैद उल्ला, बुग्गावाला से एएसआई अरविंद भट्ट, खानपुर से एएसआई योगेंद्र, पथरी से एसआई मोहन सिंह कठैत, कलियर से एएसआई रामअवतार, सीआईयू रुड़की से एएसआई अश्वनी यादव, पुलिस दूरसंचार से कांस्टेबल हरीश, फायर स्टेशन मायापुर से फायरमैन यशपाल सिंह, एएनटीएफ से हेड कांस्टेबल रियाज, गौवंश संरक्षण स्क्वॉड से हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, पुलिस लाइन से कांस्टेबल राम सजोन, 40वीं वाहिनी पीएसी से कांस्टेबल प्रवीण भारती और यातायात पुलिस से कांस्टेबल देवेंद्र सिंह।

महिला वर्ग में – कोतवाली नगर की महिला कांस्टेबल शोभा, श्यामपुर की महिला कांस्टेबल माधुरी त्रिपाठी, बुग्गावाला की महिला कांस्टेबल नीलम चौहान और बहादराबाद की महिला होमगार्ड करुणा शर्मा को सम्मानित किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish