सीएम धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

10
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर दोनों राज्यों के बीच लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सिंचाई विभाग सहित अन्य लंबित परिसंपत्ति संबंधी मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के बीच आपसी सहयोग एवं बेहतर समन्वय के परिणामस्वरूप अब तक 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की परिसंपत्तियों से जुड़े विवादों का समाधान किया जा चुका है। वहीं, शेष लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया भी लगातार आगे बढ़ रही है।

बैठक के दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी सहमति से शेष विवादों का भी यथाशीघ्र समाधान करने पर सहमति बनी। इस पहल को दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के हितों से जुड़े विषयों पर निरंतर सहयोग और सकारात्मक पहल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish