महापौर सौरभ थपलियाल ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, स्वच्छता और वायु प्रदूषण नियंत्रण के प्रति नागरिकों को किया जागरूक

11
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

देहरादून। महानगर निगम देहरादून के महापौर (मेयर) सौरभ थपलियाल ने आज वायु प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता एवं कचरे के स्रोत पर पृथक्करण को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ देहरादून के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

अभियान के दौरान महापौर ने आमजन को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से खुले में कूड़ा न जलाने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने तथा अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कचरे के उचित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले कचरे, सूखे कचरे तथा घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की। साथ ही नागरिकों को कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण सुनिश्चित कर उसे नगर निगम के कूड़ा संग्रहण वाहनों को सौंपने के लिए प्रेरित किया।

महापौर ने वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने, अनावश्यक रूप से निजी वाहनों का इस्तेमाल करने से बचने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण करने का संदेश भी दिया।

महापौर ने संदेश दिया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों से ही देहरादून को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ एवं प्रदूषण मुक्त शहर बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर सम्मानित पार्षदगण एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वच्छ शहर – स्वस्थ शहर – यही हमारा संकल्प।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish