राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव को लेकर पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी, एसपी सुशील कुमार शर्मा ने दिए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के कड़े निर्देश

40b586f1-b2b8-4152-a603-cea04b3e3dcd_1762589005399
0 0
Read Time:2 Minute, 52 Second

रिकांगपिओ (किन्नौर): जनजातीय जिला किन्नौर में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ‘किन्नौर महोत्सव’ (किन्नौर की लवी) को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने व्यापक सुरक्षा प्रबंधों का खाका साझा किया है।

एसपी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि यह ऐतिहासिक मेला किन्नौर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, व्यापारिक विरासत और आपसी सामाजिक भाईचारे का अनूठा प्रतीक है। मेले के दौरान पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में कोई भी नागरिक तुरंत 112 डायल कर सहायता प्राप्त कर सकता है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तुरंत रिस्पॉन्स दिया जाएगा।

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसपी ने विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा कि सड़कों पर बेतरतीब वाहन पार्क करने से यातायात बाधित होता है। इसलिए सभी आगंतुक और वाहन चालक अपने वाहनों को केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें। इसके साथ ही मेले के दौरान बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिनके लिए स्थान-स्थान पर पुलिस सहायता कक्ष कार्यरत रहेंगे। एसपी ने सभी से नशा मुक्त रहकर उत्सव का आनंद लेने का आह्वान किया और सख्त हिदायत दी कि मादक पदार्थों का सेवन करके वाहन चलाने वालों (ड्रिंक एंड ड्राइव) के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी। उन्होंने सभी से पुलिस का सहयोग करने और भाईचारे के साथ महोत्सव की सुनहरी यादें संजोने की अपील की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish