विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के साथ बनाई रंगोलियां

2
0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज कोटद्वार स्थित नवनिर्मित रेलवे स्टेशन पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित रंगोली कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों से आई छात्राओं, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आकर्षक रंगोलियां बनाईं।

रंगोलियों के माध्यम से भारत के मानचित्र, विकसित भारत की संकल्पना, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने छात्राओं के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा खंतवाल, विकासदीप मित्तल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शशिबाला केष्टवाल, श्रीमती अनीता आर्या, श्रीमती सुनीता कोटनाला, कैप्टन गजेंद्र मोहन धस्माना, वरिष्ठ भाजपा नेता संग्राम सिंह भंडारी, श्रीमती सोनिया असवाल, श्रीमती लक्ष्मी रावत, हरि सिंह पुंडीर, रजनीश चौधरी, श्रीमती उर्मिला कंडारी, श्रीमती रजनी बिष्ट, श्रीमती आशा, श्रीमती प्रीति डंडरियाल और श्रीमती पूनम थापा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish