मुख्यमंत्री सुक्खू ने निराला और दुर्गा भाभी को पुण्यतिथि पर किया नमन

images (11)
0 0
Read Time:1 Minute, 25 Second

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिंदी साहित्य के महान कवि महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ और स्वतंत्रता सेनानी दुर्गावती देवी ‘दुर्गा भाभी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया है।

मुख्यमंत्री ने निराला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी लेखनी से हिंदी साहित्य को समृद्ध किया और अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज की सच्चाइयों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। उनकी रचनाओं में मानवीय संवेदना, जीवन-संघर्ष और विचारों की गहराई सहज रूप से परिलक्षित होती है।

मुख्यमंत्री ने दुर्गावती देवी ‘दुर्गा भाभी’ को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और अटूट राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका संघर्ष और समर्पण सदैव राष्ट्र के गौरव तथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish