चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

ee8ad237b1da035f73d7acb8cf4c1e7d
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा उत्तराखंड के धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत धर्मपुर स्थित श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। नौ अक्टूबर को विद्यालय के वंदना सत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता का आयोजन सात अक्टूबर को किया गया था, जिसमें 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में श्रेया (कक्षा आठ-ए) ने प्रथम, प्रियांशी राणा (कक्षा सात-बी) ने द्वितीय और मनप्रीत (कक्षा आठ-बी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में अनिका पांडे (कक्षा आठ-बी) प्रथम, अदिति (कक्षा आठ-बी) द्वितीय और स्वर्णिमा (कक्षा छह-बी) तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम में धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं, सह संयोजक घनश्याम शर्मा, कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राकेश जैन और विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्रभावना और समाज के प्रति सेवा-भाव को प्रोत्साहित करना था। प्रधानाचार्य ने आयोजन में सहयोग करने वाली शिक्षिकाओं मंजू, मानसी पांडे, डिंपल, विनीता और शिक्षक वीरेंद्र सहित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish