यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

01M4DQ0S2HS026C3S9SZHFMZZE
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी मेसर्स वर्टिव गल्फ एलएलसी में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती की जा रही है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू विनोद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र या डिप्लोमा धारक 20 से 45 वर्ष आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अनुभवी और बिना अनुभव वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। आवेदन के समय पासपोर्ट न होने पर चयन के सात दिनों के भीतर इसे बनवाना अनिवार्य होगा।

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,100 से 1,300 यूएई दिरहम (लगभग 28,900 से 34,000 रुपये) वेतन मिलेगा। प्रतिदिन आठ घंटे काम होगा और अतिरिक्त समय का भुगतान अलग से किया जाएगा। कंपनी नियमानुसार भोजन या भोजन भत्ता, आवास, आने-जाने की सुविधा, साप्ताहिक अवकाश, सालाना एक महीने का सवैतनिक अवकाश और हवाई टिकट के लिए 2,700 दिरहम (71175 भारतीय रुपये)भी प्रदान करेगी।

इच्छुक अभ्यर्थी गूगल फॉर्म https://forms.gle/aghvbcyqjar3a3fE8 के माध्यम से 14 अक्तूबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार 16 और 17 अक्तूबर को होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये भर्ती शुल्क (जीएसटी सहित) और चिकित्सा परीक्षण के लिए 1,500 रुपये देने होंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish