नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

15
0 0
Read Time:1 Minute, 18 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को 75 वर्ष की आयु में गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हुआ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद अदायगी के माध्यम से भारतीय सिनेमा में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। विभिन्न भूमिकाओं में उनके जीवंत और प्रभावशाली अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया। उनका निधन फिल्म एवं कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘ॐ शांति’ कहा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish