नई दिल्ली में होने वाले विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक

4
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

देहरादून। यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आगामी 8 और 9 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने सम्मेलन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर अधिकारियों के साथ बिंदुवार चर्चा-परिचर्चा की। उन्होंने सम्मेलन के दौरान राज्य की ओर से महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाला यह राष्ट्रीय सम्मेलन महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, आंगनवाड़ी व्यवस्था, पोषण और बाल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगा। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों और उनके अनुभवों को साझा किया जाएगा, जिससे राज्यों को एक-दूसरे के कार्यों से सीखने और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन देवभूमि उत्तराखंड के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसके माध्यम से राज्य में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे बेहतर कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर साझा करने के साथ ही अन्य राज्यों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को जानने और समझने का अवसर प्राप्त होगा। इससे उत्तराखंड में महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही कहा कि सम्मेलन के समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त होंगे जो कि देश को नई दिशा देने के साथ ही राज्यों के लिए भी प्रेरणादायी साबित होगा। बैठक में सचिव चंद्रेश कुमार यादव, अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह, निदेशक बंशीलाल राणा जी सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish