देहरादून में भाजपा संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ की बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

13
0 0
Read Time:1 Minute, 27 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित भाजपा के संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ की बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में संगठनात्मक विषयों, जनसरोकारों और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री धामी ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी राम माधव, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा, भाजपा उत्तराखंड के सह-प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish