नशे की कमाई पर शिमला पुलिस का शिकंजा, 40 लाख की संपत्ति जब्त

2e870bff9e3bef36a2d9494c3c5b8296
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

शिमला: शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए तस्करी से कमाए गए धन और उससे खरीदी गई संपत्तियों पर भी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने तीन एनडीपीएस मामलों में वित्तीय जांच के आधार पर 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य की चल-अचल और वित्तीय संपत्तियां जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार जांच में बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की जानकारी जुटाकर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशे के कारोबार से कमाई गई रकम का इस्तेमाल कहां किया गया।

पुलिस के अनुसार बालूगंज थाने में दर्ज एफआईआर में करीब 23 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। इस मामले में 23 फरवरी 2026 को शिमला के आईएसबीटी के पास अविनाश चौहान के कब्जे से करीब सात ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया गया था। उसे गिरफ्तार करने के बाद जांच आगे बढ़ी और साक्ष्यों के आधार पर विशाल यादव, जय प्रकाश यादव और रवि अहिरवार को भी गिरफ्तार किया गया। वित्तीय जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विशाल यादव और उसके सहआरोपी भाई जय प्रकाश यादव के पास ऐसी संपत्तियां हैं, जिन्हें पुलिस ने हेरोइन और चिट्टे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से खरीदा हुआ पाया।

जांच में सामने आया कि अप्रैल 2026 में विशाल यादव ने अपने भाई जय प्रकाश यादव के नाम पर महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्कॉर्पियो-एन खरीदी थी। इसकी अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा विशाल यादव के बैंक खाते में 1 जनवरी 2025 से 26 अगस्त 2026 के बीच करीब एक करोड़ रुपये का लेन-देन पाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की कोई वैध आय का स्रोत सामने नहीं आया। वित्तीय जांच के आधार पर वाहन और बैंक खाते में उपलब्ध शेष राशि को मिलाकर करीब 23 लाख रुपये की संपत्ति एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त की गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish