रिकांगपिओ, पूह व भावानगर के युवाओं की चमकेगी किस्मत, जानिए 3 दिनों का विशेष प्लान!

job-interview-success-scaled
0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

रिकांगपिओ: जिला रोजगार कार्यालय किन्नौर ने जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने की एक बड़ी पहल की है। SIS India Ltd. (RTA बिलासपुर) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 60 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसके लिए आगामी 5 से 7 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

जारी सूचना के अनुसार इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ₹18,000 से ₹24,000 तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा। भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। आवेदक की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि शारीरिक मापदंड के तहत न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन कम से कम 54 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

–इंटरव्यू का शेड्यूल

5 अक्टूबर 2026 (सुबह 11:00 बजे): जिला रोजगार कार्यालय किन्नौर, रिकांगपिओ

6 अक्टूबर 2026 (सुबह 11:00 बजे): उप रोजगार कार्यालय, पूह

7 अक्टूबर 2026 (सुबह 11:00 बजे): उप रोजगार कार्यालय, निचार स्थित भावानगर

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, पहचान पत्र और रिज्यूमे के साथ निर्धारित तिथि व स्थान पर समय पर पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

प्रेस नोट के मुताबिक, अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को एक माह के प्रशिक्षण काल के दौरान किट सामग्री के लिए ₹13,500 तथा ₹350 का पंजीकरण शुल्क देना होगा। जिला रोजगार कार्यालय ने DPRO किन्नौर से अपील की है कि सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक स्थानीय युवा इसका लाभ उठा सकें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish