वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सानिया और पार्थ ने रजत पदक जीत बढ़ाया प्रदेश का मान

12
0 0
Read Time:3 Minute, 35 Second

देहरादून। चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित 48वीं वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किए। उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स और देहरादून के पार्थ वोहरा ने औद्योगिक डिजाइन तकनीकी कौशल में रजत पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्व के प्रतिष्ठित कौशल मंच पर उत्तराखंड के युवाओं द्वारा देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक हासिल करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं को भी कौशल विकास और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

कौशल के क्षेत्र में ओलंपिक के समान प्रतिष्ठित मंच
परियोजना निदेशक, उत्तराखंड कौशल विकास समिति नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता को कौशल के क्षेत्र में ओलंपिक के समान प्रतिष्ठित वैश्विक मंच माना जाता है। इस वर्ष प्रतियोगिता में करीब 1,400 प्रतिभागियों ने 64 विभिन्न कौशल विधाओं में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि भारत ने प्रतियोगिता में 8 रजत पदक और 20 मेडलियन्स फॉर एक्सीलेंस हासिल किए और विश्व स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त किया। उनके अनुसार, यह प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इंडिया स्किल्स के जरिए वर्ल्ड स्किल्स तक पहुंची प्रतिभाएं
सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने इंडिया स्किल्स की राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया था। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग तथा उत्तराखंड कौशल विकास समिति की ओर से दोनों प्रतिभागियों को प्रशिक्षण, बूट कैंप, यात्रा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयारियों में नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) की ओर से भी प्रशिक्षण एवं आवश्यक सहयोग दिया गया।

प्रदेश के कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी सानिया जोशी और पार्थ वोहरा को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish