मेयर सौरभ थपलियाल ने सोलर अवेयरनेस कार रैली में लिया हिस्सा
Raveena kumari September 30, 2026
Read Time:1 Minute, 12 Second
देहरादून। महानगर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने आज देहरादून में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आयोजित सोलर अवेयरनेस कार रैली में सहभागिता की। रैली का आयोजन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और लोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया।
मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सतत विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। सौर ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग से ऊर्जा की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, पार्षद पूजा नेगी, आरईडीए एवं यूपीसीएल के अधिकारी तथा आयोजन से जुड़े अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
