विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रक्तदान शिविर में किया प्रतिभाग

7
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

-शहीद राज्य आंदोलनकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने आज जोगीवाला, देहरादून में सोसाइटी फॉर मिशन फॉर जी प्लस की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन देश और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों तथा शहीद स्वतंत्रता सेनानियों की पुण्य स्मृति में किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने वीर शहीदों, राज्य आंदोलन के शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा और समाज के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों का त्याग सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने व्यास पीठ से आचार्य श्यामसुंदर गौतम जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। धार्मिक आयोजन के साथ आयोजित रक्तदान शिविर में भी लोगों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर राज्य मंत्री मधु भट्ट, राज्य मंत्री सुभाष बर्तवाल, संस्था अध्यक्ष सुभाष भट्ट, राकेश उनियाल, डॉ. राकेश डंगवाल, अनुज पुरोहित, ईरा कुकरेती, द्वारिका बिष्ट, नीतू रावत, वंदना रावत, जितेंद्र मियां, कामना ममगाईं, शोभा पांडे, विमला शर्मा, गीता बागड़ी, वी.के. सुंदरम, के.के. रैना एवं ईशा कोठारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish