जम्मू-कश्मीर को शीघ्र पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए : शांता कु:मार

779fa3809c0bc8504a01658147d18887
0 0
Read Time:4 Minute, 13 Second

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक बार फिर प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर विधानसभा में लंबी बहस हुई और भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर अन्य सभी दलों ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

शांता कुमार ने मंगलवार काे एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर में वर्षों तक अनुच्छेद 370 लागू रहा। उन्होंने कहा कि भारत की एकता के लिए इसे लंबे समय तक एक बड़ी बाधा के रूप में देखा जाता रहा। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के लिए चलाए गए आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्होंने वर्ष 1953 में 19 वर्ष की आयु में सत्याग्रह किया और करीब आठ महीने जेल में रहे। उनके अनुसार, उस समय भारतीय जनसंघ के हजारों कार्यकर्ता भी जेल गए थे।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान के बावजूद अनुच्छेद 370 समाप्त नहीं हुआ, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे समाप्त किया गया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हुए और प्रदेश की जनता ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव में भाग लिया।

शांता कुमार ने कहा कि भारत सरकार के नेताओं की ओर से कई बार कहा गया है कि अनुकूल परिस्थितियां बनने के बाद जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने एक फैसले में इस संबंध में समय-सीमा निर्धारित की थी।

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्त होने और विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद भी जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जाना उन्हें उचित नहीं लगता। उन्होंने कहा कि उनकी तरह देश के करोड़ों लोग चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर को अब अन्य राज्यों की तरह पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए।

शांता कुमार ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के भारत के पक्ष में दिए गए बयानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उमर अब्दुल्ला अन्य मुख्यमंत्रियों की तरह केंद्र के साथ बेहतर समन्वय चाहते हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष आग्रह किया कि जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री स्वयं जम्मू-कश्मीर जाकर एक भव्य ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की घोषणा करें।

शांता कुमार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान और उनके जैसे हजारों कार्यकर्ताओं का जेल जाना तभी सार्थक होगा, जब जम्मू-कश्मीर को अन्य राज्यों की तरह पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish