हिमाचल: पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

4
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

गगल। हिमाचल प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेता और पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक के चलते उन्होंने कांगड़ा स्थित अपने पैतृक गांव त्यारा में अंतिम सांस ली। मेजर विजय सिंह मनकोटिया हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे। वह पांच बार विधायक और दो बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्ष 2024 में मेजर मनकोटिया ने कांग्रेस से अपना नाता समाप्त कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इससे पहले वह कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के प्रमुख राजनीतिक विरोधियों में गिने जाते थे। मेजर मनकोटिया का नाम हिमाचल की राजनीति के एक चर्चित घटनाक्रम से भी जुड़ा रहा। मई 2007 में उनके द्वारा जारी की गई एक सीडी ने प्रदेश की राजनीति में काफी हलचल पैदा कर दी थी। इस घटनाक्रम के बाद वह प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक चर्चा के केंद्र में रहे।

उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। वरिष्ठ नेता के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने शोक व्यक्त किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish