नम आँखें व बैंड-बाजे की धुन… जानिए रिकांगपिओ में किस बड़े अधिकारी को दी गई यह ऐतिहासिक विदाई?

WhatsApp Image 2026-09-28 at 4.21.27 PM
0 0
Read Time:3 Minute, 39 Second

रिकांगपिओ/किन्नौर: जिले से उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा के स्थानांतरण (कुल्लू जिले के उपायुक्त के रूप में) पर आज जिला मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय में एक गरिमामयी विदाई जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें अश्रुपूरित और आत्मीय दी विदाई ।

–लगभग अढ़ाई वर्ष का रहा सफल कार्यकाल

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने 3 फरवरी, 2024 को किन्नौर जिले के उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। अपने लगभग अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और जन-कल्याणकारी सोच से एक गहरी छाप छोड़ी। अपने सेवाकाल में उन्होंने किन्नौर के कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले लगभग सभी दूरदराज क्षेत्रों और अंतिम छोर के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का धरातल पर जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

–किन्नौर के लोगों का जताया आभार

इस विदाई समारोह में अपने संबोधन के दौरान डॉ. अमित कुमार शर्मा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि किन्नौर के लोग बेहद सरल, मददगार और आतिथ्य सत्कार की अद्भुत परंपरा के धनी हैं। उन्होंने जिला प्रशासन किन्नौर में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां का पूरा अमला मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ है, जिन्होंने हर परिस्थिति में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले अभूतपूर्व सहयोग के लिए समस्त जिलावासियों और प्रशासनिक अमले का हृदय से आभार किया व्यक्त ।

–किन्नौरी परंपरा के अनुसार हुआ सम्मान

समारोह के दौरान उनकी धर्मपत्नी शिवानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा और उनकी धर्मपत्नी को पारंपरिक किन्नौरी टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उन्हें बैंड-बाजों की धुनों के साथ पारंपरिक और भावभीनी विदाई दी गई, जिससे पूरा माहौल काफी भावनात्मक हो गया।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं उपायुक्त विपन कुमार ठाकुर सहित उपायुक्त कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. शर्मा के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish