एचपीयू में किन्नौर की मातृशक्ति का जलवा: गाण्ठाल माटिंग महिला मण्डल कनेई ने पारंपरिक नाटी से मोहा दिल, मिला सम्मान

Screenshot

Screenshot

0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

शिमला / किन्नौर: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के पर्यटन और व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (ITHM) परिसर में ‘विश्व पर्यटन दिवस’ के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य की समृद्ध लोक कलाओं, पर्यटन संभावनाओं और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना था।

इस समारोह का मुख्य आकर्षण किन्नौर जिले के कनाई गांव से आई ‘गाण्ठाल माटिंग महिला मण्डल कनेई’ की प्रस्तुति रही। पारंपरिक किन्नौरी वेशभूषा में सजी मातृशक्ति ने अपनी लयबद्ध चाल और उत्कृष्ट फुटवर्क से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपनी विशेष प्रस्तुति के माध्यम से महिलाओं ने किन्नौर के प्राचीन रीति-रिवाजों, छुपे हुए स्थानीय त्योहारों और लोक परंपराओं की जीवंत झांकी पेश की।

संस्कृति और हस्तशिल्प कला के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्वविद्यालय के ITHM संस्थान द्वारा महिला मंडल को ‘प्रशंसा पत्र’देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। अजय ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सोशल मीडिया पर इस सफलता को साझा करते हुए समूह को बधाई दी और इसे पूरे किन्नौर जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish