हिमाचलः पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा पूह, ग्राम पंचायत ने सूखाग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग

5
0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

किन्नौर। जिले के पूह क्षेत्र में पानी की गंभीर किल्लत को देखते हुए ग्राम पंचायत पूह को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग उठी है। इस संबंध में ग्राम पंचायत ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह के माध्यम से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, कृषि विभाग, बागवानी विभाग और हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को ज्ञापन भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2025-26 की सर्दियों में पर्याप्त बर्फबारी नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई प्राकृतिक जलस्रोत सूख गए हैं। इसका सीधा असर पेयजल और सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। पानी की कमी के चलते क्षेत्र के सेब के बागीचे भी सूखे की चपेट में हैं।

ग्रामीणों को बागीचों और पशुओं के लिए पानी की जरूरत पूरी करने के लिए टैंकरों के माध्यम से पानी खरीदना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत के उपप्रधान कजांग ने बताया कि पूह के शांति मोहल्ले में लोगों को पीने के पानी तक के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पशुओं और बागीचों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।

ग्राम पंचायत ने सरकार और जिला प्रशासन से पूह क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध कराने तथा पेयजल एवं सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish