आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के आरोग्य की कामना की

1
0 0
Read Time:1 Minute, 20 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में भगवान धन्वन्तरि की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ विभिन्न रोगों की रोकथाम में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद और भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और स्वीकार्यता मिल रही है। आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक संदर्भों से जोड़कर इसके व्यापक लाभ लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish