कैबिनेट मंत्री खजान दास ने शहीद स्थल पहुंचकर मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

3
0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second

देहरादून। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने देहरादून स्थित शहीद स्थल पहुंचकर मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उनके बलिदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर खजान दास ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हम सभी को राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं और उनके सपनों के अनुरूप एकजुट होकर उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे। इस दौरान जीएमवीएन के निदेशक विशाल गुप्ता, पार्षद रोहन चंदेल, मंडल महामंत्री राहुल पंवार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा, सोनी रावत, सुखबीर सिंह, अशोक राठौर और सत्यम शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish