समस्याओं के समाधान को लेकर मेयर सौरभ थपलियाल ने की जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से मुलाकात

8
0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second

देहरादून। नगर निगम देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संबंधित क्षेत्रों की समस्याओं, सुझावों और जनअपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की।

मेयर ने नागरिकों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना तथा उन्हें बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

सौरभ थपलियाल ने कहा कि देहरादून के समग्र विकास के लिए जनभागीदारी और प्रभावी संवाद बेहद महत्वपूर्ण है। नगर निगम लगातार नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए शहर के विकास को नई गति देने के लिए प्रयासरत है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish