नई टिहरी डीएम नितिका खंडेलवाल ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

5
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

नई टिहरी। हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को नई टिहरी में प्रचार वाहन को जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले में अभियान के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना प्रदर्शित करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), देहरादून की ओर से नई टिहरी में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, ‘विभाजन की विभीषिका’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे विषयों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय ध्वज की गौरवशाली यात्रा और राष्ट्रभक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस दौरान CBC के कार्यक्रम अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि 14 और 15 अगस्त को नई टिहरी में एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों और विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी साझा की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish