स्वतंत्रता दिवस 2026 युवाओं को समर्पित, 19 ओलंपियाड पदक विजेता छात्र बनेंगे विशेष अतिथि

1
0 0
Read Time:3 Minute, 43 Second

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस 2026 का राष्ट्रीय समारोह इस बार देश की युवा शक्ति और उनकी उपलब्धियों को समर्पित रहेगा। केंद्र सरकार ने देशभर के प्रतिभाशाली युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले यंग अचीवर्स को लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

अंतरराष्ट्रीय भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित ओलंपियाड-2026 में भारत का नाम रोशन करने वाले 19 पदक विजेता छात्रों को विशेष सम्मान दिया जाएगा। इन मेधावी विद्यार्थियों को लाल किले की प्राचीर पर बैठकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का गौरव मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फहराएंगे तिरंगा
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रध्वज फहराएंगे और देशवासियों को संबोधित करेंगे।

रक्षा सचिव आरके सिंह ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम के क्रम में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री के आगमन के साथ राष्ट्रगीत से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री तिरंगा फहराएंगे और फिर राष्ट्रगान का गायन होगा।

केंद्र की योजनाओं से जुड़े युवा भी होंगे शामिल
समारोह में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों से जुड़े प्रतिभाशाली युवाओं को भी विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इन युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी न्योता
विभिन्न क्विज और प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित दिल्ली सरकार के स्कूलों के विद्यार्थियों को भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय समारोह में प्रत्यक्ष भागीदारी का अवसर मिलेगा।

जंतर-मंतर आंदोलन से पहले तैयार थी योजना
यह पूछे जाने पर कि क्या युवाओं को विशेष अतिथि बनाए जाने की पहल जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद की गई है, रक्षा सचिव आरके सिंह ने स्पष्ट किया कि यह योजना जंतर-मंतर आंदोलन से पहले ही तैयार कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली और उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह से जोड़ना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish