हरिद्वार: गंगा की तेज धारा में बहे 72 वर्षीय श्रद्धालु की PAC ने बचाई जान

10
0 0
Read Time:1 Minute, 16 Second

हरिद्वार। हरिद्वार के शिव घाट पर स्नान के दौरान गंगा की तेज धारा में बह रहे 72 वर्षीय श्रद्धालु को 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने साहस, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु स्नान के दौरान अचानक गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गया और बहने लगा। मौके पर तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और बिना समय गंवाए श्रद्धालु तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान राहत दल की तत्परता और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पीएसी के जवानों के साहस और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish