राजकीय शिक्षक संघ की नई प्रांतीय कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉ. धन सिंह रावत ने दी शुभकामनाएं

6
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा निदेशालय, उत्तराखण्ड में आयोजित राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखण्ड की नव निर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके ज्ञान, अनुभव और समर्पण से ही भावी पीढ़ी का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठन शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

डॉ. रावत ने विश्वास व्यक्त किया कि राजकीय शिक्षक संघ की नव निर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी शिक्षकों के हितों के संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संवर्धन तथा उत्तराखण्ड की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि संगठन शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक और रचनात्मक योगदान देकर प्रदेश की शैक्षिक व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish