मुख्यमंत्री धामी ने निरीक्षक मनोज सिंह मनराल को दी श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति जताई संवेदना

22
0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ निरीक्षक (अभिसूचना) स्वर्गीय मनोज सिंह मनराल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत अधिकारी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके उत्कृष्ट सेवाभाव, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने मनोज सिंह मनराल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने भी दिवंगत निरीक्षक को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish