प्रेमनगर में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, पांच गिरफ्तार

12
0 0
Read Time:1 Minute, 16 Second

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देहरादून पुलिस ने अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55,690 नकद रुपये, सात मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास मिले मोबाइल फोनों की जांच की जा रही है ताकि ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। बरामद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

देहरादून पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध जुआ, ऑनलाइन सट्टेबाजी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish